मिर्जापुर जनपद के कोन विकास खंड के कमासिन गांव की बहू का डिप्टी एसपी के पद पर हुआ चयन
मिर्जापुर के कोन विकास खंड के कमासिन गांव की बहू का डिप्टी एसपी पद के लिए चयन हुआ, कमासिन गांव के रहने वाले नरेंद्र कुमार सिंह 17 जनवरी 2023 को विनी सिंह को बहू ब्याह कर अपने घर लाये थे, अब उनकी बहू विनी सिंह का डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुआ है, बहु की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, विनी ने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास करके डिप्टी एसपी की सूची में 6वां स्थान प्राप्त किया है, बहु की सफलता से कमासिन गांव के लोग खुशी मना रहे हैं , विनी सिंह को अपने पति गौरव का भरपूर सहयोग मिलता रहा, विनी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2014 में एमएससी गोल्ड मेडल प्राप्त किया था ,