मिर्जापुर चुनार पक्का पुल से दो किशोर युवती ने गंगा में लगाई छलांग गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
मिर्जापुर थाना चुनार क्षेत्र के पक्का पुल से आज दोपहर दो किशोर युवतियों ने अपनी साईकिल और स्कूल बैग को पुल पर रखकर सीधे गंगा नदी में छलांग लगा दिया, मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोरियां की पहचान उनके बैग में मिले आईडी कार्ड मुताबिक वाराणसी के राजातालाब थानाक्षेत्र के बेलवा गांव के रहने वाली थी, दोनी की उम्र करीब 15 वर्ष के आस पास बतायी गयी, दोनो किशोरी गरिमा, और जानकी आपस मे सहेली थी , दोनों अपने अपने घर से एक साथ कोचिंग के लिए निकली थीं, लेकिन घर से दूर करीब 6 किलोमीटर पर स्थित चुनार पक्का पुल पर पहुंचकर अपनी साइकिल और बैग और चप्पल छोड़कर सीधा गंगा नदी में कूद गईं , दोनों युवती वाराणसी के शहंशाहपुर स्थित मालवीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती थी, सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चुनार नरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर व नाविकों की मदद से दोनों युवती को गंगा नदी में तलाश करा रहे हैं ,