मिर्जापुर चुनार तहसील क्षेत्र के जलालपुर माफी में संदिग्ध परिस्थियों में खेत मे लगी आग गेहूं का फसल जलकर राख
मिर्जापुर चुनार तहसील क्षेत्र के जलालपुर माफी में आज संदिग्ध परिस्थियों में किसान के खेत मे आग लग गयी, जिससे किसान के गेहूं का फसल जलकर राख हो गया, मिली जानकारी के अनुसार जयकुमार सिंह के गेंहू के खेत में आज सुबह 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई , जब तक वहा मौजूद लोगो की नजर जल रहे फसल पर पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक जयकुमार सिंह का 14 बिस्सा गेहूं जलकर राख हो गया, जिसकी सूचना लेखपाल और क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई, मौके पर पहुंके लेखपाल द्वारा मौका मुआयना कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया ,