मिर्जापुर चुनार क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला तीनो की मौत
मिर्जापुर थाना चुनार क्षेत्र रेलवे क्रासिंग के पास दुर्गा जी मोड़ पर आन सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक रौंदते हुए फरार हो गया, दुर्घटना में तीनो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी , घटना रेलवे फाटक के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह 5:10 मिनट के आस-पास की बताई गई , बताया गया कि सुबह मॉर्निंग वाक करके तीनो लोग घर वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने तीनो व्यक्तियों को कुचल ट्रक चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया, घटना में दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, तीसरा व्यक्ति बुरी तरह से घायल था जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते वक्त रास्ते मे मौत हो गयी , मृत तीनो लोग थाना चुनार क्षेत्र के उसमानपुर मुहल्ले के रहने वाले थे , पुलिस जानकारी के अनुसार 1- लाल बहादुर वर्मा पुत्र स्व0 महादेव उम्र करीब-67 वर्ष, 2- शुकालू यादव पुत्र स्व0 वैधनाथ उम्र करीब-56 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी, तथा 3- लल्लन वर्मा पुत्र रामा उम्र करीब-55 वर्ष तीनो लोग चुनार क्षेत्र के उस्मानपुर के रहने वाले थे , दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना चुनार पुलिस पहुंच कर घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार भिजवाया गया , जहां चिकित्सकों द्वारा 02 घायलों को मृत घोषित कर दिया , तथा एक को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां उसकी भी मृत्यु हो गयी , थाना चुनार पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,