मिर्जापुर चील्ह गोपीगंज मार्ग पर पेड़ की डाल गिरने से सक्तेशगढ़ गुरु दर्शन को जा रहे बाइक सवार तीन घायल
मिर्जापुर थाना चील्ह क्षेत्र के गोपीगंज चील्ह मार्ग पर अचानक पेड़ की डाल बाइक सवार पर गिरने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए, मिली जानकारी के अनुसार जनपद भदोही के थाना ज्ञानपुर जोरई गांव के रहने वाले इंद्रजीत यादव अपनी पत्नी कमला देवी और बेटा रोहित के साथ आज गुरु पूर्णिमा पर्व पर सक्तेशगढ़ गुरु दर्शन को जा रहे थे, चील्ह क्षेत्र के अनिरुद्धपूर पश्चिम पट्टी गांव के पास पीपल के पेड़ की डाल टूटकर रोड पर गिरने से बाइक सवार तीनो लोग घायल हो गए , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह इलाज के लिए पहुंचाया जहां उपचार के बाद डाक्टरो ने घायलों को मिर्ज़ापुर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया ,