मिर्जापुर चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म रेलवे स्टेशन पर रोक गया ट्रेन
मिर्जापुर मगध एक्सप्रेस ट्रेन में नालंदा की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया , सूचना मिलते ही मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्टेशन मास्टर द्वारा ट्रेन को रोककर महिला डॉक्टर द्वारा जच्चा बच्चा दोनो की जांच किया गया , महिला का बच्चा होने के बाद का जरूरी इलाज किया गया , महिला जीआरपी कांस्टेबल ने जरूरत के सारे सामानों का व्यव्यस्था किया , जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला नालंदा बिहार की रहने वाली थी जो दिल्ली से पटना मगध एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रही थी , यात्रा के दौरान ही गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया , जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रुकवा कर महिला का इलाज कराया , जच्चा बच्चा दो दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे , सारा जरूरी सामान महिला को उपलब्ध कराने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया ,