मिर्जापुर गंगानदी के शास्त्री सेतु पर 12 जुलाई से फिर से शुरू हो सकता है, बड़े वाहनों का आवागमन
मिर्जापुर गंगानदी के शास्त्री सेतु पर 12 जुलाई से फिर से शुरू हो सकता है, बड़े वाहनों का आवागमन , सभी मालवाहक के लिए खुल जायेगा शास्त्री सेतु, विगत दिनों बालू लदे एक ओवरलोड ट्रक के फूटपाथ पर चढ़ने के कारण फुटपाथ टूट गया था, जिसके कारण शास्त्री पुल से सभी मालवाहकों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गयी थी, मिर्जापुर गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल जनपद के साथ कई जिलों और राज्यों से जोड़ने वाला अकेला पुल है , शास्त्री सेतु के टूटे फुटपाथ के मरम्मत कार्य अब पूरा हो गया है, जिसको लेकर संभावना जताई जा रही है कि आगामी 12 जुलाई से शास्त्री सेतु पर सभी मालवाहकों का आवागमन पुनः शुरू हो जाएगा ,