मिर्जापुर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के आगमन पर मड़िहान विधायक ने किया जोरदार स्वागत
मिर्जापुर जनपद में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के आगमन पर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने उनका जोरदार स्वागत किया , कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद आज भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव शाहपुर चौसा पहुंचे थे , जहा पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया , जहा पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ बीजेपी और अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया , उसके बाद कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद विन्ध्याचल पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में दर्शन पूजन के पश्चात विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे ,