मिर्जापुर के नारायनपुर क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाने का हो रहा प्रयास
मिर्जापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के नारायनपुर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थियों गर्म की वजह से आज भीषण आग लग गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, आग इतनी भयानक लगी है कि आस पास क्षेत्र का पूरा आसमान धुंआ से काला हो गया, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई कामयाबी नही मिला, धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, वहा मौजूद लोग आग के विकराल रूप को देख भयभीत हो गए, बताया गया कि ये कबाड़ के गोदाम का मालिक गप्पु नामक व्यक्ति की है,