मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल आज दिनभर सोशल मीडिया पर छाई रही
मिर्जापुर जनपद की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल आज दिनभर अपने सराहनीय कार्यो की वजह से सोशल मीडिया छाई रही , हर कोई उनकी सराहना करते हुए उनकी फ़ोटो के साथ पोस्ट कर उनके द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यो की सराहना करता रहा , अचानक से दिव्या मित्तल का स्थानांतरण मिर्जापुर के आम जनमानस को विश्वास ही नही हो रहा , क्यों कि पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा जिस तरह से तेजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्य को पूरी कुशलता व मिर्जापुर की ऐतिहासिक धरोहर को सजाने संवारने के साथ अपने कुशल व्यवहार से जनपद वासियो को प्रभावित किया , ये भी जिलाधिकारी की लिस्ट में एक इतिहास बन गया , इनके कार्यकाल में चुनार किले में पहली बार चुनार महोत्सव मनाया गया , जिसकी खूब जमकर तारीफ किया गया , जनपद के हर पीड़ित की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर कार्य किया , इनके कार्यकाल में वर्षो से परेशान कई पीड़ित को न्याय मिला , सबसे बड़ी बात हलिया क्षेत्र के लहुरियादह के ग्रामीणों को नल से जल आजादी के 76 साल बाद गांव में पानी पहुचाने के ऐतिहासिक कार्य किया , इसका श्रेय किसी विधायक, सांसद, व मंत्री को नही मिला , हर ऐतिहासिक कार्य मे सरकार और जिला प्रशासन की जनता ने सराहना किया , अचानक से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से जाना अपने आप मे कई सवाल खड़े कर रहा है , हर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर आज दिनभर पूर्व जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर दिव्या मित्तल छाई रही , हर कोई उनके ऐतिहासिक कार्यो की सराहना करता रहा ,