मिर्जापुर का युवा व्यापारी 11 सितम्बर से लापता, परिजनों ने सूदखोरों पर गायब करने का लगाया आरोप
मिर्जापुर नगर के एक युवा व्यापारी बाईट 11 सितम्बर से एक लेटर लिखकर लापता हो गए, उनके परिजनों ने सूदखोरों पर गायब करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की है, पुलिस गुमशुदगी की शिकायत लिखकर पूरे मामले की जांच कर रही, दरसल बीते 11 सितम्बर को शास्त्री पुल पर कुशवाहा नगर के व्यापारी अमित कुमार जायसवाल पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल जायसवाल की बाइक खड़ी मिली थी, उसके बाद से वह लापता है, बताया गया कि कई लोगो से अमित जायसवाल ने सूद पर पैसा लिया था, पीड़ित की माँ, व पत्नी ने उनके गायब होने को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए, सूदखोरों पर अमित को गायब करने का आरोप लगाया है, वही उनको पैसा उधार देने वाले लोगो का कहना है कि पैसा ना देना पड़े, इसके लिए उसने खुद ही पत्र लिखकर लापता हो गया है, गायब व्यापारी अमित जायसवाल की माँ व पत्नी ने बताया कि अमित ब्याज खोरों एवं सूतमाफियाओं उत्पीड़न से परेशान होकर एक पत्र लिखकर 11 सितंबर 2025 से ही मिर्जापुर से लापता है, तथा परिवार ने थाना शहर कोतवाली में 14 सितंबर को ब्याज खोरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया है, बरहाल पुलिस पूरे मामले में गम्भीरता से जांच कर रही है, जल्द ही पुलिस सच से पर्दा उठा देगी ,