मिर्जापुर कांग्रेस प्रत्याशी ने छानबे उपचुनाव के लिए दो सेट में किया नामांकन
मिर्जापुर कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अजय कुमार ने आज छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए दो सेट में नामांकन किया , जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कम्पाउंड से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अजय कुमार जलूस निकाल कर जिला मुख्यालय पहुच दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया , अजय कुमार का नामांकन दाखिल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी मिर्ज़ापुर पहुचे थे , जुलूस के साथ साथ चलते रहे , साथ ही पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी और मिर्जापुर के प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा भी नामांकन में शामिल हुए , कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि छानबे विधानसभा का उपचुनाव और नगर पालिका का चुनाव कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूती से लड़ेगी , हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल किया जाए , उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ेंगी , कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश मे सरकार बनेगी , नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे ,