मिर्जापुर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जयंती मनाया
मिर्जापुर के कांग्रेस नेताओं ने आज राजीव गांधी पार्क आवास विकास कॉलोनी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जयंती को मनाया, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज पूरा देश राजीव गांधी को याद कर रहा है, तो वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा 21वीं सदी के भारत का रोड मैप देश के सामने राजीव गांधी ने रखा था , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक एवं किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि सूचना क्रांति संचार क्रांति पंचायती राज्य का अधिकार राजीव गांधी ने लोगो को दिया था , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने भी राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि राजीव गांधी को पूरा देश याद कर रहा है 18 साल के नौजवानों को मत देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिया था, सूचना क्रांति संचार पंचायती राज्य 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार जैसे कदम उठाया था , राजीव गांधी ने पंचायती राज्य का गठन किया था कि गांव का विकास हो सके, दूरसंचार और आईटीआई क्रांति कंप्यूटररीकरण एवं नई शिक्षा नीति जैसे तमाम योजना देश मे राजीव गांधी की दें है , आज हम सब लोग स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं ,