मिर्जापुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर सिर्फ दर्ज मुकदमे का कांग्रेजनो ने किया विरोध
मिर्जापुर कांग्रेस नेताओं ने आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज हुए मुकदमे का विरोध करते हुए , जिला अध्यक्ष शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में एक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेड पहुंचकर , जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा जिसमे बताया गया कि 2015 में गणेश प्रतिमा विसर्जन की मांग कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में 5 अक्टूबर 2015 को दर्ज मामले में 82 लोगो में से 81 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा को वापस ले लिया गया , सिर्फ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऊपर से मुकदमा नहीं हटाया गया , इसी को लेकर कांग्रेसजनों ने जुलूस निकाल कर विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा , प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र शुक्ला चुनमुन, राजधर दुबे, पीसीसी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान, अमर दुबे, गुलाब पांडे, रमेश प्रजापति पप्पू, सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,