मिर्जापुर कछवा आदर्श नगर पंचायत में EO से बदसलूकी करना चेयरमैन के जेठ को पड़ा भारी मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर कछवा आदर्श नगर पंचायत में कल चेयरमैन के जेठ के द्वारा गौशाला निरीक्षण के दौरान EO से बदसलूकी करना चेयरमैन के जेठ को भारी पड़ गया , EO से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने चेयरमैन के जेठ समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया , दरसल कल कछवा आदर्श नगर पंचायत स्थित नलकूप विभाग में बने गौशाला का विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राम चंद्र शुक्ला औचक निरीक्षण कर गौशाला के व्यवस्थाओ का जायजा लेने पहुंचे थे , गौशाला निरीक्षण के दौरान चेयरमैन के जेठ ने महिला अधिशासी अधिकारी सोनल जैन के साथ काफी बतमीजी के साथ बात किया गया था, मामला बढ़ता देख विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राम चंद्र शुक्ला ने बीच बचाव कर मामला शान्त कराया था , जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, EO से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने लोक सेवक के साथ सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाना, अभद्रता और दुर्व्यवहार करने के मामले में कछवां थाने पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ,