मिर्जापुर और सोनभद्र की दोनो प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री ने बरकछा में जनसभा को किया संबोधित
मिर्जापुर भाजपा गठबंधन अपना दल एस प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल और सोनभद्र की प्रत्याशी रिंकी कोल दोनो प्रत्याशियों के लिए आज प्रधानमंत्री ने बरकछा में जनसभा को किया संबोधित करते हुए दोनों प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री ने वोट मांगा , पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगन का हल चाल बा, मजे में हया न, आप लोगन के हाथ जोड़ के प्रणाम करत हई, आपके वोट की ताकत आखिर 500 साल बाद राम मंदिर बना, बजरंगबली अयोध्या में विराजमान हों गए, अब बजरंगबली खुश होंगे, आपके मिर्ज़ापुर विंध्याचल में विंध्य कॉरिडोर बनकर तैयार होने वाला है, साथियों 4 जून को बड़ा मंगल के दिन एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है , भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया इसका सीधा सीधा कर्ण है नेक नीतियां , मेरा देश सबसे ऊपर , यूपी के लोग राजनीति समझने में बड़े माहिर है, जो डूब रहे है उन्हे कोई वोट देगा क्या, सामान्य नागरिक वोट उसी को डालेगा जिसकी सरकार बननी तय है, इंडी गठबंधन वालो को देश अच्छी तरह जान गया है, ये लोग घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवादी है, देश ने कई बम धमाके झेले है , आतंकवाद में सैकड़ों जीवन खत्म हुए है , मिर्जापुर को इन लोगो ने बदनाम करके रखा है , यूपी को माफियाओं का ठिकाना बना कर रखा था , योगी सरकार स्वच्छता अभियान बड़ी सफाई से चला रही है, बीजेपी सरकार में माफिया थर थर कांप रहा है है , इंडी गठबंधन वाले कोई भी हद पार कर सकते है अब देश का संविधान भी इनके निशाने पर है दलित आदिवासियों का हक लूटना चाहते है, 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव के समय जनवरी माह में अपना घोषणा पत्र में कहा था जैसे दलितों आदिवासियों को आरक्षण मिला है उसी तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देंगे, 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी किया सपा ने मुसलमानो को आरक्षण देने का वादा किया, पुलिस में पीएससी में 15 रतिशत आरक्षण देने का वादा किया, दलित पिछड़े के लोग कैसी जिंदगी जी है वह हमे मालूम है, यह पिछले दरवाजे से पिछड़े अति पिछड़ी जातियों का हक पिछले दरवाजे से मुसलमान को आरक्षण देंगे, सपा कांग्रेस के लोग वोट बैंक को समर्पित है वही मोदी पिछड़ों और दलितों के प्रति समर्पित है ,