मिर्जापुर आबकारी विभाग द्वारा अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के ठिकाने पर की छापेमारी
मिर्जापुर जनपद में इन दिनों आबकारी विभाग टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही किये जाने से हड़कम्प मचा हुआ है , आबकारी निरीक्षक विवेक दुबे व आबकारी स्टाफ व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज थाना कोतवाली देहात अंतर्गत देवखरा तथा हनुमान पडरा में दबिश दी गयी , दबिश में अवैध शराब कारोबारियों के अड्डे पर 400 कि0ग्रा0 लहन महुवा व 05 भट्टियों को नष्ट किया गया , तो वही 15 ली0 कच्ची शराब बरामद करते हुए एक के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया , आबकारी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है , जो आगे भी जारी रहेगी ,