मिर्जापुर अहरौरा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को मारा टक्कर युवक की मौत नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
मिर्जापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के खाजगीपुर पेट्रोल पंप के पास में तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल से जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दिया, दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी, युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, मृत्यक युवक मनीष उर्फ बाबा 21 वर्ष अपने पिता का एकलौता पुत्र था, जो साइकिल से अपने घर मदारपुर गांव से अहरौरा बाजार जा रहा था, खाजगीपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया, घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी, जिससे नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया, पुलिस द्वारा आगे की कानूनई कार्यवाही को पूरा कर मामले की जांच में जुट गई ,