मिर्जापुर अदलहाट क्षेत्र में दो भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक भाई गुस्से में जाकर कुएं में कुदने से उसकी मौत
मिर्जापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के मूसेपुर गाव में आज सुबह दो भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया, एक भाई गुस्से में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं जाकर कूद गया, कुंए में गिरने से उसकी मौत हो गयी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मृतक के शव को कुंए से बाहर निकाला, मिली जानकारी के अनुसार मूसेपुर ग्राम निवासी किशन पुत्र राजेश उम्र 20 वर्ष गुरुवार आज की सुबह अपने भाई से मोबाइल को लेकर कुछ विवाद होने के बाद किशन घर से थोड़ी दूर गांव में ही स्थित एक कुएं के पास जाकर कूद गया, उसे कुएं में कूदते ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया, घटना स्थल पर काफी संख्या में मौजूद लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दिया गया, मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने जब उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी,