मिर्ज़ापुर सपा के दोबारा जिलाध्यक्ष बनाये गए देवी प्रसाद चौधरी पार्टी कार्यकर्ताओ ने दी बधाई
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी ने आज प्रदेश में पांच जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया , जिसमे मिर्ज़ापुर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया , प्रदेश में सपा ने जिन पाँच ज़िलाध्यक्ष को नियुक्त किया है , उसमें मिर्ज़ापुर के देवी प्रसाद चौधरी , बदायूँ के आशीष यादव , रायबरेली इंजी० रवींद्र , और गोरखपुर के लिए बृजेश गौतम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को दुसरी बार मनोनीत किया है , देवी प्रसाद चौधरी को जिलाध्यक्ष बनने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मिठाईया बांटकर खुशी का इजहार किया , इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलित समाज के व्यक्ति को पुनः जिलाध्यक्ष बनने से दलित व पिछड़ा गठजोड़ मजबूत होगा , और 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम जनपद में लहरायेगा ,