मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में मकान में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के सदर बाजार स्थित एक मकान में भीषण आग लग गयी , बताया गया कि मकान के नीचे प्लास्टिक के खिलौनों की दुकान और गोदाम थे , आग मकान के तीसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका जताया जा रहा है , जिस मंजिल पर आग लगी उस मंजिल पर परिवार के सदस्य रहा करते थे , आग लगने पर कई महिलाएं घर की फस गई थी , सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर मकान में फंसी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल घर में रख्खे गई सिलेंडर को बाहर निकाल काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया , मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी आलोक कुमार की मकान के नीचे खिलौने दुकान और प्लास्टिक का गोदाम था , तीसरे मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते थे , शार्ट सर्किट से घर में आग लग गयी , फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ,