मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र के दीवान घाट पर एक वृद्ध महिला ने गंगा में लगाई छलांग घाट पर मौजूद लोगों ने बचाया
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के दीवान घाट पर आज मंगलवार की दोपहर एक बजे के आस पास एक वृद्ध महिला ने घाट से गंगा नदी में छलांग लगा दी, घाट पर मौजूद लोगों ने महिला को छलांग लगते देख गंगा नदी में कूदकर दुब रही वृद्ध को गंगा नदी से बाहर निकाल, महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल इलाज के लिए पहुंचाया , मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला बसंती देवी जो ग्राम बरैला थाना चौरी जनपद भदोही की रहने वाली है, अपने घर से नाराज होकर विंध्याचल आयी थी, विंध्याचल के दीवान घाट से सीधा गंगानदी में छलांग लगा दिया , महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में इलाज चल रहा है ,