मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में 08 लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 08 लाख रुपये के गांजा के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार गांजा तस्कर उड़ीसा से अपनी अपनी स्कूटी में गांजा भर कर प्रयागराज जा रहे थे, मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र के बस्तरा मोड़ के पास अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो अलग अलग स्कूटी के डिग्गी से 22 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर 1,गायत्री प्रसाद उर्फ जय बिन्द पुत्र स्व0 मंगरू बिन्द निवासी ग्राम कलना थाना विन्ध्याचल मिर्ज़ापुर व 2. उमेश कुमार बिन्द पुत्र स्व0 राम बहादुर बिन्द निवासी धरमपुर थाना मेजा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया, दोनों गांजा तस्करों ने 05 दिन पहले ही नई स्कूटी खरीदी थी, पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,