मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मारा टक्कर हादसे में दादा पोते दोनो की मौत
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार उन्हें रौंदते हुए निकल गया, इस दुर्घटना में दादा पोते की मौके पर ही मौत हो गयी, दादी घायल हो गयी, मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास मिर्ज़ापुर सोनभद्र मार्ग पर आज रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने आगे चल रहे बाइक सवार दादा, दादी, और पोते को जोरदार टक्कर मारते हुए उन्हें दौंड दिया, दुर्घटना में दादा पोते की मौके पर ही मौत हो गयी, दादी घायल हो गयी, घायल बाइक सवार तीनो को अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दादा पोते को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,