मिर्ज़ापुर कोतवाली शहर के साइलेस चौराहा के पास से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के साइलेस चौराहा के पास से आज मंगलवार को दिनदहाड़े बीमा कंपनी के मैनेजर की मोटरसाइकिल को चोरो ने उड़ा दिया , इन दिनों फिर से नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरो के हौसले बुलंद हो गए है, बीते 13 अगस्त को थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र से संस्कार भारती के पदाधिकारी शिवराम शर्मा की मोटरसाइकिल को चोरों ने गायब कर दिया , आज थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के साइलेस चौराहा के पास बीमा कंपनी के मैनेजर की मोटरसाइकिल को चोरों ने उड़ा दिया , सबसे बड़ा सवाल ये है कि साइलेस चौराहा से कुछ ही दूरी पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कार्यालय के साथ साथ अस्पताल चौकी है , उसके बावजूद चोरो ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले उड़े, इससे ये समझ जा सकता है कि चोरो के हौसले कितने बुलन्द है , चोरो के अन्दर पुलिस का कोई खौफ नही है ,