भाजपा के अमित शाह ने बिछाई चुनावी बिसात राजा भइया और धनंजय सिंह भाजपा के लिए खेलने को तैयार
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के लिए भाजपा के अमित शाह ने ऐसी चुनावी बिसात बिछाया की दोनों धुरन्दर अब लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए खेलने को तैयार हो गए , राजा भइया और धनंजय सिंह ने आज 14 तारीख को अपने अपने करीबियो की एक बैठक बुलाई, धनंजय सिंह ने जौनपुर में अपने घर पर मीटिंग बुलाई है, तो वही राजा भइया ने प्रतापगढ़ में बेंती में जनसत्ता दल के नेताओं की बैठक बुलाई , मिली जानकारी के अनुसार राजा भइया और धनंजय सिंह इसी महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं, चुनाव में इसके आगे की रणनीति तय करने के लिए दोनो दिग्गज नेताओं ने अपने लोगो की बैठक बुलाई, राजा भइया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हैं, जनसत्ता दल के पास दो विधायक हैं, प्रतापगढ़ और कौशांबी समेत आस-पास की लोकसभा सीटों पर राजा भइया का अच्छा खासा प्रभाव रहता है, समझा जा रहा है कि अमित शाह ने राजा भइया को उचित मान सम्मान देने का भरोसा दिया है, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह जमानत पर इन दिनों बाहर आये है, धनंजय सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से सात साल की सजा हुई है, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह जौनपुर से बसपा से चुनावी मैदान में थीं, श्रीकला ने नामांकन भी कर दिया था, लेकिन बाद में श्रीकला ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, सूत्रों के मुताबिक तीन दिनों पहले दिल्ली में धनंजय सिंह और उनकी पत्नी की अमित शाह से मुलाक़ात हो चुकी है, अमित शाह से हुई मुलाकात में क्या बात हुई, अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, धनंजय सिंह ने आगे की रणनीति तय करने के लिए आज मंगलवार को अपने करीबियों की बैठक बुलाई है, समझा जा रहा है कि धनंजय सिंह भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर सकते हैं, सूत्रों के मुताबिक अगर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला बसपा से चुनावी मैदान में रहती तो भाजपा को जीतने में मुश्किल हो सकती थी, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जौनपुर से हार गई थी, इसलिए इस बार भाजपा कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं दिखाई पड़ रही है,