भदोही में स्टेज पर पहुंचे दूल्हे को दुल्हन ने शराब के नशे में देखा फिर स्टेज के पीछे जाकर गांजा फूंकते देखा तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी
भदोही जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर में जौनपुर जिले के जयरामपुर से बारात आयी थी, बुधवार की रात जब बारात दुल्हन के द्वार पहुंची तो दूल्हा नशे की हालत में मंच से लोगो को गालियां दे रहा था , स्टेज पर दूल्हे को दुल्हन ने जब शराब के नशे में देखा तो कुछ नही बोली फिर दूल्हे ने स्टेज के पीछे जाकर अपने मित्रों के साथ गांजा फूंकने लगा, यह सब देख दुल्हन भड़क गई, उसने शादी करने से इनकार कर दिया , इसके बाद परिजनों ने दूल्हे के पिता और दादा को बंधक बना लिया , शादी की तैयारियों पर खर्च किए गए 8 लाख रुपये वापस करने की मांग करने लगे , घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम दोनों पक्षों को समझौता करने की सलाह दी लेकिंदुहे को बिना दुल्हन के ही गुरुवार को वापस जाना पड़ा ,