भदोही के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र को रेप मामले में 15 साल की हुई सजा
भदोही ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को आज भदोही एमपी एमएलए कोर्ट ने गायिका रेप मामले में 15 साल की सजा सुनाई , भदोही ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर कल एमपी एमएलए कोर्ट ने गायिका से रेप मामले में दोषी करार दिया था , जिसमे आज कोर्ट ने सजा को लेकर फैसला सुनाया , भदोही एमपी एमएलए कोर्ट ने बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को रेप मामले में 15 साल की सजा सुनाई साथ ही
कोर्ट ने एक लाख 10 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया , अर्थदण्ड अदा न करने पर तीन साल और सजा भुगतना होगा , इस मामले में पूर्व विधायक का बेटा विष्णु मिश्र, व पौत्र विकास मिश्र को अदालत ने कल ही बरी कर दिया था , गायिका से रेप के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र उनका बेटा विष्णु मिश्र व पौत्र विकास मिश्र के ऊपर लोकसभा चुनाव 2014 में कार्यक्रम के दौरान परिचय के बाद धमकाकर उसके साथ कई बार दुराचार करने का आरोप लगाते हुए भदोही के थाना गोपीगंज में वर्ष 2020 में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था , कल भदोही की एमपी-एमएलए एडीजे FTC प्रथम कोर्ट में बाहुबली पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर आरोप तय कर दिया था , आज अदालत ने रेप के मामले में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को 15 साल की सजा सुनाई साथ ही कोर्ट ने एक लाख 10 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया ,