भदोही के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा का प्रयागराज में 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क
भदोही के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर लगातार पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है, गैंगस्टर एक्ट के तहत आज भदोही पुलिस की टीम ने प्रयागराज में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर लिया , बाहुबली विजय मिश्रा ने ये सम्पत्ति अपनी बेटी और नातिन के नाम खरीदी थी , पुलिस ने प्रयागराज के लालापुर में अपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से क्रय करने के आरोप में सम्पत्ति कुर्क कर लिया है ,