बुलन्दशहर में बारिश का कहर भारी बारिश से 25 मकान हुए धराशायी दबने से दो की मौत कई घायल
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कर दिनों से हो रही लगातार बारिश ने सारा जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है , लगातार जो रही बारिश में कई लोगो को अपनी जान तक गवानी पड़ी , बुलन्दशहर में लगातार हो रही बारिश का ऐसा कहर दिखा की पलक झपकते ही दो मकान ताश के पत्तों की ढह गये , राहत की बात ये रही कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुआ , लगातार पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश होने की वजह से बुलंदशहर में अलग अलग जगहों पर अब तक 25 मकान धराशायी हो चुके है , मिली जानकारी के अनुसार दब कर दो लोगो की मौत भी हो गयी , तो वही दर्जनों लोग घायल बताया गया , वही शहर के ऊपरी इलाके के नर्सलघाट क्षेत्र में गिरते दोनो मकानों की सारी घटना को लोगो ने अपने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया , बुलंदशहर में लगातार हो रही है बारिश की वजह से ऊपरकोट , नर्सलघाट समेत शहर के तमाम ऊपरी इलाकों में मिट्टी खिसकने से सैकड़ों मकानों के सामने संकट खड़ा हो गया है , आज जो दोनो मकान जमीदोज हुए है वह शहर के ऊपरी इलाके के नर्सलघाट क्षेत्र के बताए गए है , सरकार ने बारिश की वजह से जान माल के नुकसान का मुआवजा तत्काल देने की घोषणा किया है ,