बिजली कर्मचारियों पर दर्ज सभी मुकदमे होंगे वापस उन पर हुई कार्यवाही भी होगा खत्म
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एo केo शर्मा के साथ हुई बैठक में उनके आश्वासन के बाद यूपी में बिजली कर्मचारियो ने 64 घंटे बाद अपनी हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया , ऊर्जा मंत्री एo केo शर्मा ने कहा कि बिजली कर्मचारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस होंगे , हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज हुए सभी मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे , जिन को हटाया गया है उनको फिर से नौकरी पर रखा जाएगा , मंत्री जी के आश्वासन के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले लिया , ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के चेयरमैन को निर्देशित कहा कि सारे दर्ज मुकदमे हटाए जाएं और सबको नौकरी पर वापस रख्खा जाए , बिजली विभाग की हड़ताल खत्म होने से प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है , क्यों कि प्रदेश के कई जिलों हड़ताल की वजह से अंधेरे में चल रहे थे , आम जनमानस को बिजली नही मिलने से पानी की बड़ी समस्या उतपन्न हो गयी थी , व्यापार पर अलग असर पड़ रहा था , ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद आखिरकार बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय ले लिया , उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहमति बन गई है , इसलिए समय से पूर्व हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया , वही संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली जा रही है , उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर हुई अनुशासनात्मक कार्यवाही भी वापस ली जाएगी , किसी भी संविदा कर्मी या कर्मचारी को निकाला नहीं जायेगा ,