बारिश के साथ फिर लौटने वाली है ठंड 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान
उत्तर भारत में एक बार फिर बारिश के साथ ठंड लौटने वाली है, मौसम विभाग की माने तो 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम एक बार फिर करवट लेगा, मौसम विभाग की माने तो 29-30 जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ पहुंच सकता है, जिसके चलते फिर से ठंड वापस लौटेगी, सर्दी का यह लुकाछिपी का खेल फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है, हिमाचल के कुछ हिस्सों में अब भी प्रचंड शीतलहर जारी है ,