बागपत में रोड शो के दौरान आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी के हाथ मे लोहे की रॉड चुभने से हुए घायल
बागपत में आज रोड शो के दौरान आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी के हाथ मे लोहे की रॉड चुभने से गहरा जख्म होने की वजह से घायल हो गए, रोड शो को रुकवाकर उनका उपचार कराया गया , हम आपको बता दें कि जयंत चौधरी का आज उनके दादा स्वर्गीय चरण सिंह की कर्मभूमि छपरौली क्षेत्र में रोड-शो था, उनका रोड शो जब बागपत के छपरौली कस्बे में पहुंचा तो कार्यकर्ता के बीच धक्का मुक्की के बीच जैसे ही उन्होंने रथ में लगी ग्रिल को पकड़ा तो उनके हथेली में ग्रिल में निकल रॉड चुभ गई और वो घायल हो गए, कार्यकर्ताओ द्वारा चिकित्सक को बुलाकर उनकी पट्टी कराई गई फिलहाल जयंत रथ से आगे के लिए रवाना हुए ,