बांदा में 5 डॉक्टर के पैनल ने किया मुख़्तार अंसारी का पोस्टमार्टम गाजीपुर सुपुर्दे खाक के लिए रवाना
बांदा में आज 5 डॉक्टर के पैनल ने मुख़्तार अंसारी का पोस्टमार्टम किया, उस दौरान उनके पुत्र उमर अंसारी भी पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे , पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही थी , पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी संख्या मे केंद्रीय पुलिस और मंडल के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे , पोस्टमार्टम की जगह से करीब 200 मीटर दूर मीडिया कर्मियों को रख्खा गया था , पोस्टमार्टम होने के बाद मुख्तार अंसारी के शव को उनके पैतृक घर मुहम्मदाबाद गाजीपुर के लिए ले जाया गया , जहा काली बाग के कब्रिस्तान में उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा , मुख्तार अंसारी के शव को उनके खानदानी कब्रिस्तान में दफन किए जायेंगे , उनके पिता सुभानुल्लाह अंसारी के कब्र के पीछे ही उनका कब्र बनाया गया है , जिसमे उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा , 2004 मऊ दंगे के बाद से ही मुख्तार अंसारी आज तक जेल में ही थे , बाँदा जेल में गुरुवार की रात मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका देहांत हो गया था , जिसे देखते हुए पूरे यूपी में है अलर्ट घोषित कर दिया गया था , उनके आवास और कब्रिस्तान में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है ,