प्रयागराज हंडिया में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया
प्रयागराज के थाना हंडिया में आज सुबह हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया , मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए , प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में हुए सड़क हादसे जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है , मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है , मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं , साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए , आज प्रातः लगभग 6:40 बजे टवेरा गाड़ी जिसका नंबर यूपी 78 बीक्यू 3601 से ग्राम सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे कि तभी उपरोक्त टवेरा हड़िया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकराने के कारण अनियंत्रित हो गई है जिससे मौके पर 4 महिला, 01 बेटी की कुल ,पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी , जब कि इलाज के दौरान एक कि और मृत हो जाने से मृत्यक की संख्या छः हो गयी ,