प्रयागराज संगम में खूब बिक रहा मोदी और योगी फोटो वाली भगवा टी-शर्ट
प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मोदी और योगी फोटो वाली भगवा टी-शर्ट खूब बिक रहा है , सावन मास में कवण यात्रा करने वाले कावण भगवा रंग का कपड़ा पहन कर कावण लेकर भगवान भोले शंकर को जल चढ़ाने के लिए अपनी यात्रा पर निकलते है , इस बार व्यापारियों ने प्रयागराज में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रिंट वाली भगवा टी-शर्ट को मार्केट में ला दिया , प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाली टी-शर्ट का जादू शिव भक्तों पर सर चढ़कर बोल रहा है , प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो छपी टी-शर्ट शिव भक्त काफी पसंद कर रहे है , प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट से गंगा जल लेकर कावड़िये बड़ी संख्या में वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जाते हैं , इस बार शिवभक्त भगवा कुर्ता और गमछा की जगह बाजार में भगवान शिव के साथ बुल्डोजर और सीएम योगी की तस्वीर वाली टीशर्ट को ज्यादा पसंद कर रहें हैं ,