प्रयागराज शहर के मध्य यूपी रोडवेज की शताब्दी चलती बस में लगी भीषण आग
प्रयागराज शहर में बेली हॉस्पिटल के पास उस समय अफरा तफरी मच गई, जब यूपी रोडवेज की शताब्दी चलती बस में भीषण आग लग गयी , किसी तरह सभी यात्री बस से कूदकर अपनी जान बचा सुरक्षित बाहर निकल पाए , लेकिन यात्रियों के जो भी लगेज का सामान बस में उनके साथ था सब सामान जलकर खाक हो गया , बस भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी, हादसे के वक्त बस में दर्जन भर से अधिक यात्री बस में सवार थे, बस प्रयागराज से लखनऊ के लिए जा रही थी, अचानक भीडभाड वाली सड़क पर चलती बस में आग लगने से सड़क पर भी अफरा तफरी मच गयी, शहरी क्षेत्र होने की वजह से काफी देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया तब तक बस जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी, जिसमे सभी यात्रियों का सामान भी जल गया ,