प्रयागराज में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में तीन की मौत तीन घायल
प्रयागराज थाना सराय ममरेज क्षेत्र के गंगानगर में दो मोटरसाइकिलो में आमने सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तो वही दोनों मोटरसाइकिल पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, घटना शुक्रवार देर रात की है, दोनों बाइक की सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सेमरी के सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिस्मर राहुल यादव उम्र 25, सनी कुमार उम्र 24 और मनजीत कुमार उम्र 20 मौके पर ही मौत हो गई, स्थानीय लोगो ने तेज रफ्तार और ट्रिपलिंग की वजह से हादसा होने की संभावना जताया गया है, क्यों कि दोनों बाइकों के टक्कर के बाद परखच्चे उड़ गए हैं,