प्रयागराज में ऑनलाइन गेम खिलाकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 12 गिरफ्तार
प्रयागराज में ऑनलाइन गेम खिलाकर लोगो से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का आज पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा गठित टीम ने पर्दाफाश करते हुए 12 लोगो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, यमुना नगर नैनी पुलिस, व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई कर ऑनलाइन गेम खिलाकर लोगो को करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को धरदबोचा, पुलिस ने इनके पास से 42 मोबाइल फोन, 52 सिम कार्ड, 5 लैपटॉप व 2 करोड़ 53 लाख रुपया के लेखा-जोखा का कागज बरामद किया , गिरफ्तार सभी लोग लोगो को ऑनलाइन गेम खेलाकर उनसे पैसे की ठगी किया करते थे , सभी पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,