प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सगी बुआ ने अपने दो मासूम भतीजो पर वार कर उतारा मौत के घाट
प्रयागराज जनपद के थाना मेजा क्षेत्र के हरगढ़ गांव में एक दिल दहला देने घटना आज हुई जहा सगी बुआ ने अपने दो मासूम भतीजो पर वार कर दोनो को मौत के घाट उतार दिया, और मौके से फरार हो गयी , एक ही घर के दो मासूम बच्चों की मौत से पूरे गांव व आस पास के क्षेत्रों में कोहराम मचा गया, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी बुआ की तलाश में जुट गयी , घटना मंगलवार की शाम बताया गया, मिली जानकारी के अनुसार मेजा हरगढ़ गांव के रहने वाले संजय पुत्र शंकर मुंबई में नौकरी करते है, उनके दो बच्चे सत्यम 5 वर्ष और लकी 3 वर्ष अपनी माँ के साथ हरगढ़ गांव रहते थे, बताया गया कि संजय की बहन बच्चों की बुआ पूजा मानसिक रूप से बीमार चल रही थी , उसकी और उसकी भाभी यानी बच्चों की माँ के बीच अक्सर किसी न किस बात को लेकर कहा सुनी होती रहती थी, बीते देर शाम किसी बात से अपनी भाभी से नाराज बच्चों की बुआ पूजा ने बच्चों को लकड़ी की पटरी से मारकर दोनो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार फरार हो गयी ,