प्रयागराज की सड़कों पर इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाने पर दूसरी बार पुलिस ने काटा चालान
प्रयागराज सिविल लाइन एरिया की सड़कों पर सफारी गाड़ी की बोनट पर दुल्हन की तरह सज संवर कर बैठ इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाने वाली वर्णिका चौधरी का दूसरी बार पुलिस ने चालान काटा है , इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाने के चक्कर मे ट्रैफिक नियम की धज्जिया उड़ाने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 15500 का चालान काटकर गाड़ी मालिक को भेज दिया , बीते कुछ दिनों पहले ही वर्णिका चौधरी नामक इसी लड़की ने स्कूटी पर सवार होकर बिना हेलमेट के स्कूटी का UP 70 GK 7660 से घूमते हुए इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाने के चक्कर मे बिना हेलमेट ट्रैफिक नियम की धज्जिया उड़ाई थी , तब भी पुलिस ने स्कूटी UP 70 GK 7660 का चालान काटा था , ताजा मामला सफारी गाड़ी का नंबर UP70 DL0888 की बोनट पर दुल्हन की तरह सज संवर कर बैठ सिविल लाइन एरिया की सड़कों पर इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाने वाली वर्णिका चौधरी का वीडियो वायरल होते ही दूसरी बार ट्रैफिक नियम की धज्जिया उड़ाने पर सिविल लाइंस पुलिस ने सफारी गाड़ी का 15500 रुपये का चालान काट भेज दिया है ,