प्रयागराज की दुल्हन ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण देकर लिखा पत्र रातो रात सड़क बनकर हुई तैयार
प्रयागराज सात दिसम्बर को बनने वाली दुल्हन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर अपने शादी का कार्ड भेजा , जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 20 सालों से बदहाल सड़क को रातो रात बनवा कर तैयार कर दिया , पूरा मामला आप को बताते है , मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जनता से सीधे जुड़कर उनकी परेशानी का खुद संज्ञान लेते है , इसका जीता जागता उदाहरण आप देख लीजिए , प्रयागराज धूमनगंज के कन्हाईपुर की लड़की नुकुश फातिमा जिसकी बारात 7 दिसम्बर को उसके घर आनी है , नुकुश के घर के बाहर की सड़क पूरी तरह से खराब थी , जो बीते बीस सालों से नही बना था , सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे थे , और चारो तरफ कूड़े का अंबार लगा था , नुकुश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा , खत में नुकुश ने 7 दिसम्बर को अपनी शादी में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया , उसने लिखा कि मेरे घर मे बारात आएगी और घर के बाहर की सड़क काफी खराब है , अगर आप भी शादी में आएंगे तो आपको भी बड़ी दिक्कत होगी , साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के बाद उसकी फोटो को CM के ट्वीटर हैंडल पर टैग कर दिया , नुकुश फातिमा के भेजे लेटर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने तत्काल संज्ञान लिया , और सोमवार को रातों रात पूरी सड़क बना दी गई , अब इस सड़क पर गाड़िया फर्राटे के साथ दौड़ रही है , नुकुश के परिवार के लोग मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते नही थक रहे ,