प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन पंचतत्व में हुई विलीन मोदी ने माँ को दी मुखाग्नि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन आज पंचतत्व में विलीन हो गयी , देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी माँ हीराबेन को मुखाग्नि दिया , नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज भर साढ़े 3 बजे के करीब निधन हो गया , उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 9:30 बजे किया गया , बेटे मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दिया , मोदी ने मां की पार्थिव शरीर को कंधा दिया , यात्रा के दौरान पीएम मोदी पूरे समय शव वाहन में ही मां की पार्थिव शरीर के करीब बैठे रहे , वे 100 साल की थीं , मंगलवार देर रात उंन्हे सांस लेने में तकलीफ के बाद यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था , प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई , सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में हीराबेन का अंतिम संस्कार किया गया , मां हीराबेन को मुखाग्नि देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक नजर आए ,