प्रदेश में बिजली कर्मचारियो की हड़ताल खत्म ऊर्जा मंत्री और समिति के बीच वार्ता सफल
प्रदेश में बीते 64 घंटो से बिजली कर्मचारियो की अनिश्चित कालीन हड़ताल खत्म हो गयी , आज ऊर्जा मंत्री एo केo शर्मा और समिति के पदाधिकारियों बीच हुई बैठक में बिजली कर्मचारियो की सारी मांगो को मान लिया गया , वही वार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने संघर्ष समिति को भी आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियो के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा , और इसके लिए उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया कि अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो , निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो , उसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा , संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा ,