प्रदेश के निकाय चुनाव में आरक्षण पर आज नही आया फैसला हाई कोर्ट में कल भी जारी रहेगी सुनवाई
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सरकार ने 2017 में किए गए सर्वे को ओबीसी आरक्षण का आधार बताया है , सरकार ने कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में कहा है कि इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट भी माना जाए , लखनऊ खंडपीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार यानी आज बहस पूरी न होने की वजह से कोई फैसला नहीं दिया गया , कल भी लखनऊ खंडपीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकाय चुनाव को लेकर बहस जारी रहेगी , उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित स्टे को कल तक के लिए बढ़ाया , अब अगली सुनवाई होगी 21 दिसंबर को होगी ,