दिल्ली 9 जून को शाम 7:15 बजे मोदी लेंगे तीसरी बार PM पद की शपथ दिल्ली में धारा 144 लागू
दिल्ली में कल 9 जून को शाम 7:15 बजे नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, शपथग्रहण को देखते हुए पूरे दिल्ली में धारा 144 लागू कर दिया गया है , शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनी, NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर को तैनात किया जाएगा, शपथ ग्रहण में कई विदेशी नेता भी होंगे शामिल, ऐसे में पूरी राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी, दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया, इस खास मौके पर भारत के पड़ोसी देशों के अतिथि के रूप में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव्स के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद आसिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जुगनॉथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री टशीरिंग तोबगे इस आमंत्रण को स्वीकार कर चुके हैं ,