डीडीयू जक्शन पर GRP व RPF ने 15 लाख 13 हजार कैश के साथ युवक को पकड़ा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जक्शन पर आज आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 15 लाख 13 हजार रुपये कैश बरामद किया , आरपीएफ और जीआरपी ने युवक को प्लेटफार्म नम्बर 7/8 से गिरफ्तार कर कैश के बारे में पूछताछ किया , युवक बिहार के गया से कैश लेकर दिल्ली जा रहा था , बरामद 15 लाख 13 हजार कैश हवाला का बताया जा रहा है , आरपीएफ और जीआरपी द्वारा गिरफ्तार युवक यूपी के इटावा जिले के थाना बेवर क्षेत्र का है रहने वाला है , जीआरपी पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दिया है ,