डीडीयू जक्शन पर चेकिंग के दौरान GRP व RPF ने ₹5368000 कैश के साथ एक युवक गिरफ्तार
डीडीयू जक्शन पर आज चेकिंग के दौरान GRP और RPF पुलिस एक युवक के पास ₹5368000 कैश मिलने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया , युवक शुशांत मंडल मिदनापुर पo बंगाल का रहने वाला है , एक बैग में युवक कैश लेकर वाराणसी से प. बंगाल जा रहा था , युवक नोटों का बंडल किताब कि तरह बनाकर बैग में भरकर ले जा रहा था , तभी आरपीएफ और जीआरपी पुलिस प्लेटफार्म नम्बर 1/2 पर चेकिंग के दौरान युवक की तलाशी लेने पर उसके बैग से 5368000 रुपये कैश मिला , पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर इन्कम टैक्स विभाग को बरामद रूपये के बारे में जानकारी दे दिया है , जीआरपी सीओ कि माने तो रुपया ज्वैलरी हवाला का हो सकता है ,