झांसी में पति पत्नी के बीच झगड़ा को सुलझाने पहुंचे 65 वर्षीय प्रधान जी पत्नी को दे बैठे दिल 24 साल की विवाहिता को लेकर हुए फरार
उत्तर प्रदेश के झांसी में पति पत्नी के बीच हुए झगड़ा को सुलझाने पहुंचे 65 वर्षीय प्रधान जी युवक की 24 वर्षीय पत्नी को दिल दे बैठे, कुछ दिन बाद 24 साल की विवाहिता को 65 वर्षीय प्रधान जी लेकर फरार हो गए, घटना के बाद से गांव की पंचायत को लेकर अब एक नई कहानी शुरू हो गई, यूपी के झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मऊरानीपुर गांव के प्रधान पर एक नवविवाहिता को लेकर फरार होने का आरोप लगा है, जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी पुष्पेन्द्र 25 वर्ष की शादी वर्ष 2024 में करिश्मा 22 वर्ष से हुई थी, शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, मामला गांव के प्रधान 65 वर्षीयवीरेंद्र पाठक तक पहुंचा, जो समझौता कराने के लिए पुष्पेन्द्र के घर पहुंचे थे,।आरोप है कि इसी दौरान प्रधान की नजर खूबसूरत करिश्मा पर पड़ गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं, धीरे-धीरे यह संबंध इतना गहरा हो गया कि दोनों घर छोड़कर फरार हो गए, घटना के बाद पति पुष्पेन्द्र ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, उसने आरोप लगाया है कि प्रधान ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है, गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओ का माहौल बड़ा गर्म है ,