जौनपुर में बसपा ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट काट सांसद श्याम सिंह यादव को बनाया उम्मीदवार
जौनपुर में नामांकन के आखिरी दिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट काट कर सांसद श्याम सिंह यादव को जौनपुर से लोकसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार बना दिया, आज नामांकन के आखरी दिन श्याम सिंह यादव ने बसपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, श्याम सिंह यादव जौनपुर से बसपा के निवर्तमान सांसद है, इस लोकसभा चुनाव में अगर किसी पार्टी ने सबसे ज्यादा प्रत्याशियों के टिकट को लेकर उलट फेर किया तो वह बसपा सुप्रीमो मायावती रही , श्याम सिंह यादव आज आखिरी दिन नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट कटने के पीछे की वजह साफ नही हो सकी है, जब कि पिछले चार दिन पहले ही बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने बसपा से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी है,